फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रात में नहीं मिलती रोडवेज बस की सुविधा, यात्रियों को होती है दिक्कत

Fri, 09 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन पर रात बिताने को मजबूर हो रहे यात्री
विज्ञापन

- शाम छह बजे से रात 10 बजे के मध्य आने वाली ट्रेन के यात्रियों को हो रही सबसे अधिक परेशानी
सिद्धार्थनगर। ट्रेन अथवा बस से आने वाले यात्रियों को शाम के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में कड़ाके की ठंड में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मु्ख्य वजह शाम छह बजे के बाद रोडवेज की लोकल बसों का संचालन नहीं होना, इससे यात्रियों को अपने घर तक जाने में निजी अथवा वाहनों को बुक करके जाना पड़ रहा है।
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर शाम 07:28, रात 8:30 व 09:25 बजे प्रतिदिन ट्रेन का संचालन होता है, जबकि दिल्ली, मुंबई, गुजरात जैसे बड़े शहरों से संचालित होने वाली ट्रेन भी सिद्धार्थनगर में शाम सात बजे से करीब 10 बजे के मध्य आती हैं। लखनऊ सहित अन्य बड़े शहरों से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर आने के बाद रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिल पाती है। जिससे यात्री को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्री रेलवे स्टेशन अथवा रोडवेज पर ही रात काटने पर मजबूर होते हैं, लेकिन ठंडक के समय में यह परेशानी लोगों की मुसीबत बढ़ा देती है, जबकि कई यात्री रात में निजी वाहनों को अधिक किराया देकर अपने घर जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री रात में भी रोडवेज बस संचालन की मांग कर रहे हैं। प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री अजय वरुण, पंकज, सिद्धार्थ, दुर्गेश ने कहा कि रात में लखनऊ से दो ट्रेन प्रतिदिन संचालित होती है। इससे अक्सर जिले के सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं, लेकिन रात में रोडवेज की सुविधा नहीं होने से निजी वाहन काे बुलाना पड़ता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
डिपो से शाम तक बस का संचालन किया जाता है, रात में यात्री न मिलने की वजह से बस का संचालन नहीं किया जाता है। यात्रियों के आने पर रात में भी बस संचालित किया जाएगा।
विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें