फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह से विफल : राम आसरे

Tue, 28 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा कार्यालय पर मृतक की पत्नी को दी गई एक लाख सहायता राशि
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर मृत शेषमन शर्मा की पत्नी आरती को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से एक लाख रुपये सहायता राशि दी गई। खेसरहा थाना क्षेत्र के छितौना निवासी शेषमन शर्मा की कुछ दिन पहले मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय, विधायक सैय्यदा खातून व सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की मौजूदगी मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हाथों पीड़िता को सहायता राशि का चेक दिया गया।
सपा नेता राम आश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए। सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज है, लेकिन अभी तक सभी अपराधियों के गिरफ्तारी तक नहीं हो पाई। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के सामने प्रशासन ने 72 घंटे के अंदर सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है भाजपा राज में दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक और पीडीए समाज पूरी तरह से असुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं का कहना था कि छितौना निवासी स्वर्गीय शेषमन शर्मा की दबंगों ने हत्या की सूचना पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के घर गया था। इसकी रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा गया था। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी, बेचई यादव, राम मिलन भारती, बहराइची प्रसाद प्रेमी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी व अनिरुद्ध कुमार यादव एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें