सिद्धार्थनगर/धेंसा। सरकार की ओर से संचालित महत्वपूर्ण योजना पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इस वर्ष छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यालय पर सभी छात्र-छात्राओं का बायोमिट्रिक सत्यापन किया जा रहा था।
विद्यालय स्तर से अधिकांश छात्रों का बायोमिट्रिक सत्यापन किया गया, लेकिन अधिकांश छात्र-छात्राओं का आय और जाति प्रमाणपत्र व बैंक खाता खुलवाने में देरी होने और छात्रवृत्ति आवेदन करते समय सर्वर न चलने से आवेदन समय पर नहीं हुआ। बाद में जमा होने वाले अधिकांश छात्रों के छात्रवृत्ति के आवेदन का विद्यालय स्तर से अभी तक सत्यापन नहीं हुआ। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि तो अभी भी है लेकिन वेबसाइट पर बायोमिट्रिक सत्यापन संबंधी तिथि समाप्त दिखा रही है। ऐसी स्थिति में सरकार की ओर से तिथि नहीं बढ़ाने से जिले के सैकड़ाें गरीब छात्र-छात्राओं को महात्वकांक्षी योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा।