फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Tue, 02 Sep 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी/बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-28 पर काजी रुधौली गांव के पास सोमवार की रात एक सियार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी के बदुरगहना निवासी शुभम तिवारी (25) की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अश्वनी और उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी के बदुरगहना निवासी शुभम तिवारी (25) पुत्र जगदंबा प्रसाद तिवारी अपने मौसी के लड़के अश्वनी पांडेय (22) तथा उसके मित्र उत्कर्ष सिंह निवासी करतार टॉकीज बस्ती के साथ सोमवार रात बाइक से बांसी कोतवाली क्षेत्र के सकतपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। काजी रुधौली में मंदिर के पास सियार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें चालक शुभम तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें