फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, सवार गंभीर

Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित लमुही चौराहा पर हुआ हादसा
विज्ञापन

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित लमुही चौराहा पर बुधवार शाम पांच बजे के करीब एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में वह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव निवासी राज कुमार बुधवार शाम पांच बजे के करीब बांसी से घर की तरफ जा रहा रहा था। अभी वह बांसी-धानी मार्ग स्थित लमुही चौराहा पर कल्लू आरा मशीन के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल मोटे पेड़ से जा टकरा गई। लोगों के अनुसार, बाइक इतनी तेज गति में थी कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना लगते ही आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने घायल युवक को नीचे से उठाकर सड़क के बगल लिटाया और एंबुलेंस 108 के साथ डायल-112 नंबर की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 नंबर की पुलिस पहुंच गई। उसके कुछ ही देर बाद एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी भिजवाया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें