फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक सवार बदमाशों ने लूटे आठ हजार रुपये

Fri, 28 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ कस्बे के खुनुवां बाईपास के पास दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुनुवां बाईपास पर बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से आठ हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बदमाश गाली-गलौज करते हुए लोहे की सरिया से सिर पर वार कर भाग निकले। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के नगर पंचायत के छतहरा निवासी शोभित पासवान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे खुनुवां बाईपास पर स्थित एक प्याज की गोदाम से प्याज खरीदकर लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइक पर सवार दो लोगों ने रोककर मुझसे आठ हजार छीन लिए। शोर मचाया तो उन दोनों ने भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे कि सरिया से सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर फट गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के कई लोग पहुंच गए। खून से लथपथ देखकर लोग मुझे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी और तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित की ओर तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें