-शासन से आवंटित हुआ बज,ट जल्द होगा मंदिर का कायाकल्प
- बैठने की व्यवस्था के साथ बेहतर रोशनी और अन्य सुविधाओं से होगा लैस
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ नगर पंचायत में स्थित भिरंडा समय माता स्थल की सूरत जल्द बदली-बदली नजर आएगी। सवा करोड़ रुपये से इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भवन सहित मांगलिक कार्यक्रम शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, इंगेजमेंट सहित आदि कार्यक्रम करने में क्षेत्र के लोगों सुविधा मिलेगी। विधायक विनय वर्मा ने प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने बजट जारी कर दिया है।
कस्बे के शोहरतगढ़ से खुनुवां बाईपास पर दो किमी उत्तर दिशा में जाने के बाद मां के दरबार में प्रवेश करने के लिए पूरब दिशा में गेट लगा है। प्रवेश करने के बाद एक किलोमीटर चल कर मां भिरंडा देवी के मंदिर पर आसानी से पहुंच सकते हैं। मंदिर पर आस्थावानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विधायक विनय वर्मा ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर शोहरतगढ़ में स्थित भिरिंडा समय माता स्थल का पर्यटन विकास के लिए प्रस्ताव मांगा था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। अब भिरिंडा समय माता स्थल के विकास व सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 116.22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मंदिर के पुजारी विलियम शर्मा ने बताया मंदिर का सुंदरीकरण होने श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यहां अतिरिक्त भवन का निर्माण के साथ-साथ अन्य विकास के कार्य होने हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भवन सहित मांगलिक कार्यक्रम शादी, विवाह, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, इंगेजमेंट सहित आदि कार्यक्रम करने में क्षेत्र के लोगों सुविधा मिलेगी।
-
मान्या है कि पूरी होती हैं मुरादें
यहां 40 वर्ष पूर्व में विशालकाय पीपल के पेड़ के नीचे दो पिंड थी। पिंड पर तेल व सिंदूर चढ़ा कर क्षेत्र के किसान फसल अच्छी होने के लिए प्रार्थना करते थे। फसल की पैदावार अच्छा होने पर हलवा पूरी का कड़ाही चढ़ाते थे। एक दिन एक सरदार रविंद्र सिंह अपने गरीबी से तंग होकर इस सुनसान झाड़ के पास पिंडी पर आकर रोते हुए मां से अपनी गरीबी दूर होने की विनती की। नवरात्र में सफाई करवा कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की। नवरात्र खत्म होते ही सरदार को एक लाख की लाॅटरी लगी। इस रुपये से वह संपन्न होने लगे। इसकी चर्चा क्षेत्र में फैल गई। लोगों में आस्था बढ़ने लगी, फिर बाद में भव्य मंदिर बनवाया गया। मान्यता है कि मंदिर पर जो भी कुछ मांगता है उसकी मुरादें मां पूरी करती हैं। मंदिर की व्यवस्था दस सदस्यीय कमेटी की देख-रेख में होती हैं। यहां क्षेत्र के लोग मुंडन संस्कार और एंगेजमेंट आदि कराने आते हैं। आस्था से दरबार में आए सभी लोगों की झोलियां मां खुशियों से भर देती हैं। नवरात्र में यहां जगराता एवं विशाल मेला लगता है।