फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए किया जागरूक

Tue, 20 Jan 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को डुमरियागंज नगर स्थित पीपुल्स इंटर काॅलेज में लिंग निर्धारण और भ्रूण हत्या रोकथाम विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कानून से जुड़ी जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लिंग जांच की सख्त मनाही के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसे कानून और समाज दोनों स्तर पर रोकना आवश्यक है। उन्होंने उच्च पदों पर आसीन महिलाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें