-डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भैसहिया, पुरैना और डुमरियागंज में उप पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला का किया निरीक्षण
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भैसहिया, पुरैना और शाहपुर स्थित कान्हा गोशाला का बुधवार को उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डुमरियागंज डॉ. हरेंद्र प्रकाश ने निरीक्षण किया। पशुओं को ठंड से बचाव और उनकी सेहत को लेकर आवश्यक जरूरी निर्देश दिए।
गोशाला में 49 गोवंश सहित पशु मिले, जिसमें एक मवेशी अस्वस्थ पाए जाने पर उसका उपचार किया। वहीं, पुरैना गोशाला पर कुल 32 मवेशी मिले। यहां पर व्यवस्था दुरुस्त मिली। कान्हा गौशाला शाहपुर में 105 गोवंशीय पशु मिले। डाॅ. हरेंद्र प्रकाश ने पशुओं को ताजा चारा और शुद्ध पानी देने और ठंड से बचाव के लिए सुबह और शाम अलाव जलाकर पशुओं को ठंड से बचाव के लिए जूट (टाट के बोरे से निर्मित) काऊ कोट पहनाने के सुझाव दिए। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी राजेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार, एम के सिन्हा आदि मौजूद रहे।