सिद्धार्थनगर। विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा से छात्रों को नई प्रेरणा मिलेगी। इससे वह शिक्षा के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर जानकारी कर पाएंगे, जिससे छात्र-छात्रा बेहतर तरह से पढ़ाई कर पाएंगे। विज्ञान मेधावियों की खोज प्रतियोगिता का पंजीकरण 10 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसका मॉक टेस्ट 15 अक्तूबर तक दिया जा सकेगा।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11 तक सभी बोर्ड के विधार्थी पंजीकरण कर सम्मिलित हो सकते हैं। परीक्षार्थियों को कक्षा छह व सात के छात्रों काे 28 व 31 अक्तूबर, कक्षा आठ व नौ के छात्रों को 29 अक्तूबर और एक नवंबर, कक्षा 10 और 11 के छात्रों को 30 अक्तूबर और दो नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक (90) मिनट) परीक्षा में ऑनलाइन माध्यम शामिल होना है। उसके बाद सात नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला समन्वयक अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रत्येक राज्य से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 25 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए चुना जाएगा।