फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नारद मोह के मंचन के साथ बढ़नी चाफा की रामलीला शुरू

Tue, 07 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बढनी चाफा में राम लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में साेमवार रात आदर्श श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय राम लीला की शुरुआत हुई। मंचन का उद्घाटन ईओ बढ़नी चाफा नवीन सिंह ने दीप प्रज्वलित और फीता काट कर किया। पं. महेंद्र नाथ पांडेय ने भगवान गणेश की आराधना के साथ पूरे विधि-विधान से मंचन का शुभारंभ कराया। उद्घाटन समारोह के बाद कलाकारों ने नारद मोह का मंचन कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने अपने प्रसंग में दिखाया कि नारद तपस्या पर बैठे हैं, जिससे राजा इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। महाराज इंद्र परेशान हो जाते हैं। सेवकों इंद्र को बताते हैं कि नारद की तपस्या करने से ऐसा हो रहा है। इस पर इंद्र नारद की तपस्या को भंग करने के लिए अपने सेवक व परियों को भेजते हैं, लेकिन कोई भी नारद के तपस्या को भंग नहीं कर पाता। तब कामदेव नारद के पास पहुंच कर तपस्या भंग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे भी विफल हो जाते हैं। इस बात से नारद को घमंड हो जाता है कि हमने कामदेव तक को बस में कर लिया है। यह बात बारी-बारी से ब्रह्मा, विष्णु और शंकर को बताते हैं, जिस पर विष्णु को नारद के घमंड का आभास होता है। नारद के घमंड को चूर करने के लिए एक स्वयंवर का आयोजन होता है। इसमें नारद को बंदर का मुंह वाला बना देते हैं। इससे स्वयंवर में नादर का काफी उपहास होता है और उनका घमंड दूर हो जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति अध्यक्ष राम नेवास यादव, धर्म राज वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, बलवंत चौधरी, तिलकराम कसौधन, रिषि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें