फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिला सफाईकर्मियों का किया सम्मान

Tue, 07 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महिला सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अजय गुप्ता ने नगर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। चेयरमैन ने कहा कि आज के समय में नारी ही देश की शक्ति है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ रही नारियों का उत्साहवर्धन करें। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप पांडेय, पिंकू मोदनवाल, संदीप यादव, मोनू गुप्ता, माया चौधरी, विमला मिश्रा, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें