फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप पर पछुआ का वार, दिन में भी ठंड बरकरार

Sun, 23 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदलाव और पछुआ चलने से लगातार ठंड में इजाफा होने लगा है। इस बीच अब बाजार में गीजर, हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। व्यापारियों के मुताबिक 15 लीटर के गीजर की मांग सबसे अधिक है। हालांकि, हीटर की बिक्री अभी कम हो रही है। उम्मीद है कि ठंड और बढ़ने के बाद हीटर की बिक्री में भी उछाल आएगा।
विज्ञापन

इस समय गीजर की तीन वेरायटी 15 लीटर, 25 लीटर और 35 लीटर की बिक्री हो रही है। दुकानदार आशु ने बताया कि इस बार मार्केट में आधुनिक फीचर के साथ गीजर उपलब्ध हैं। यही वजह है कि इनके दाम भी बढ़े हैं।
बताया कि छह हजार से लेकर 15 हजार तक गीजर बाजार में उपलब्ध हैं। मौसम में हुए बदलाव की वजह से गीजर की मांग अभी ज्यादा है। हीटर की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हीटर भी दो प्रकार के हैं। इसमें बिजली वाले हीटर की डिमांड ज्यादा है। गैस से चलने वाले हीटर भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य वेरायटी के हीटर मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 200 से लेकर 1500 रुपये तक है। ठंड से बचने के लिए लोग बाजारों में हीटर की खरीदारी कर रहे हैं। घरों को गर्म रखने और ठंडे पानी से बचने के लिए लोग इन उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार में गैस और बिजली से चलने वाले गीजर और इमर्शन रॉड की मांग तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें