कपिलवस्तु। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनाजोत गांव के पास 21 नवंबर की देर शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि युवक कई दिनों से सड़क पर भटक रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद शव की शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल शव गृह में रखा दिया गया है। े