चिल्हिया। शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत जगरगठिया में बाल विवाह निषेध दिवस पर मानव सेवा संस्थान गोरखपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने रैली निकालकर बाल विवाह की कुप्रथा समाप्त करने और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
संस्थान के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी होने से बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।