फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में पहुंचे 40 मामले 25 का मौके पर हुआ निस्तारण

Fri, 27 Nov 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। गांव की समस्या गांव में समाधान योजना के तहत शुक्रवार को जोगिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेतवल मिश्र में चौपाल लगाई गई। इसमें ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने 40 समस्याएं रखीं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मोहम्मद रफीक ने की। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया बताई। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह ने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है, उनका भी जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें