फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरिया बाबू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण कुमार पांडेय ने बच्चों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की जानकारी तत्काल परिजनों और पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में बताया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और एल्डर हेल्पलाइन 14567 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों और नए कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कांस्टेबल अशोक वर्मा और महिला आरक्षी कुंजन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें