फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर के बारे में किया गया जागरूक

Fri, 07 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि दीपक मौर्य ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मृत मतदाताओं के नाम हटाना, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सही करना और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 2002-2003 की मतदाता सूची के आधार पर पुनरीक्षण किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित करेंगे, जिसमें पहले से भरे हुए विवरण के साथ मतदाताओं को अपने नए या संशोधित विवरण दर्ज करने होंगे। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि न्यूमरेशन फॉर्म निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार किया गया एक विस्तृत दस्तावेज है, जिसमें मतदाता की पहचान, निवास स्थान, परिवार विवरण, नागरिकता और अन्य जानकारियां दर्ज होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें