फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीबीसीए रेड ने ब्लू को तीन विकेट से हराया

Fri, 07 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार काे जीबीसीए रेड और जीबीसीए ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए रेड ने ब्लू को तीन विकेट से हरा दिया। जीबीसीए ब्लू ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 150 रन बनाएं। इसमें रिषभ ने 70, गौरव ने 16 और गणेश 14 रनों की पारी खेली। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष कसौधन ने पांच विकेट और गौरव, रिषभ, मेधांश व शिवांश ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए रेड ने निर्धारित 35 ओवर में से 22.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें सौरभ ने 44 रन, हिमांशु ने 24 और नीलेश ने 17 रनों की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए यशवंत व दिव्यांश ने दो-दो विकेट और गौरव और शिवांश ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें