फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक

Sun, 01 Nov 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत रविवार को खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़जा में पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध से बचाव और एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े नए कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें