फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा पुलिस ने बाजार करने गए जगदीश उर्फ टक्कल पर सोमवार देर शाम जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी कन्हैया तिवारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के अनुसार दो फरवरी को जगदीश उर्फ टक्कल शाम को कस्बा घोसियारी में बाजार करने आया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए कन्हैया तिवारी निवासी अंवारी थाना खेसरहा ने लोहे के पाइप से उसपर हमला बोल दिया। उसका गोरखपुर में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर कन्हैया पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें