फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइड देने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में शनिवार देर शाम वाहन को साइड देने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी परमात्मा वर्मा शनिवार देर शाम चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। उनके पीछे बाइक से गांव के ही रोहित चल रहे थे। आरोप है कि हार्न बजाकर साइड मांगने के बावजूद उन्हें रास्ता नहीं मिला। परमात्मा वर्मा का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण साइड देना संभव नहीं था। गांव पहुंचने पर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
पुलिस ने परमात्मा वर्मा की तहरीर पर रोहित और सोहित के खिलाफ और रोहित व सोहित की तहरीर पर एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में लवकुश वर्मा, परमात्मा वर्मा, अनिल वर्मा और बलराम वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें