फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की शिवराज नगरपालिका नंबर स्थित आलोक होटल के सामने शनिवार देर रात एक स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। साथ बैठी एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात लुंबिनी प्रदेश की एक स्काॅर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक विक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चंद्रौटा स्थित आधारभूत स्वास्थ्य सेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसकी पुष्टि जिला ट्रैफिक कार्यालय कपिलवस्तु ने की है। दुर्घटना में उसी क्षेत्र की 21 वर्षीय शोभा श्रीपाली भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो चालक केशव रिजाल उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी घोराही सब मेट्रोपालिटन सिटी वार्ड नंबर 15 जिला दांग को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें