फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एएसपी ने किया बाॅर्डर का निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 24 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। गणतंत्र दिवस और नेपाल में होने जा रहे चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर का सुरक्षा बढ़ा दी गई है। व्यवस्था परखने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने निरीक्षण किया। एसएसबी जवानों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पगडंडी के रास्तों पर निगरानी तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को चौकस करते हुए कहा बॉर्डर पर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि न होने पाए, इसका ध्यान रखें। इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व एसएसबी के साथ ककरहवा कस्बे में पैदल गश्त भी की।
शनिवार को मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के लिए एसएसबी व पुलिस जवानों को अलर्ट रहने को कहा। सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति व वाहन की बारीकी से जांच करने के बाद ही सीमा पार जाने देने का आदेश दिया। उन्होंने सीमा सुरक्षा से जुड़ी हर बिंदु की जानकारी ली। सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवानों से भी बात की।
विज्ञापन

बॉर्डर के मुख्य रास्ते सहित पगडंडी के रास्ते पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। एसएसबी व पुलिस के जवानों को नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों से बात करते हुए एक-दूसरे से सामंजस्य बैठा कर काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी ने कस्बे में स्थित सीएससी व सीएसपी की जांच कर उसका भौतिक सत्यापन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें