फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर में अधिक से अधिक लोगों को फाॅर्म भरवाएं

Wed, 19 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर ​के सुहास रोड बुद्ध नगर में एसआईआर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा नगर क्षेत्र के बुद्धनगर वार्ड में बुधवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम जिलाध्यक्ष लालजी यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय रहे। इस दौरान एसआईआर को तीव्र गति प्रदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी ने एसआईआर प्रशिक्षण शिविर गणना फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं और उसके समाधान की जानकारी दी। नेता विरोधी दल ने कहा कि एसआईआर के दौरान अपने मतदाताओं को नाम छूटने न पाए वरना पार्टी के समर्थक वोट से वंचित हो जाएंगे। ऐसे में सभी लोग जो भी बीएलओ सूचना और प्रपत्र मांगे उसे उपलब्ध कराएं। एसआईआर भरने के पश्चात एक प्रति अवश्य लें। अधिक से अधिक लोगों का एसआईआर फॉर्म भरवा कर जमा कराएं। इसमें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अहम जिम्मेदारी है।
नौगढ़ ब्लॉक मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर प्रभारी इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जाकर एसआईआर फॉर्म भरने में होने वाली बाधाओं को दूर कर अधिक से अधिक फार्म जमा कराया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न होने पाए और सभी लोगों का गणना फॉर्म शुद्ध सही और त्रुटि रहित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता प्रदीप पत्थरकट्ट, सयुस जिलाध्यक्ष राम सेवक लोधी, जमील सिद्दीकी, खुर्शीद अहमद, अब्दुल कलाम हशिमी, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें