फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रीड़ाधिकारी के रूप जिले को प्रदेश स्तर पर दिलाई पहचान

Thu, 01 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सेवा निर्मित कीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री कोर्स सम्मान किया गया। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैनात क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खेल जगत से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ियों ने उपस्थित रहकर विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ाधिकारी के रूप में उनके नेतृत्व में कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ, जिससे बुद्ध भूमि के जनपद सिद्धार्थनगर को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिली।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मो. इब्राहिम, अरुण कुमार प्रजापति, देवेंद्र पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, महेश्वरी पाठक, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, सुमन सिंह ने क्रीड़ाधिकारी के व्यक्तित्व और उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने और खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए।संचालन सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सोनू गुप्ता, कमलेंद्र चौधरी, राज लक्ष्मी चौधरी, विवेक मणि त्रिपाठी, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें