फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एप्रोच मार्ग धंसा, हादसे का बढ़ा खतरा

Sun, 09 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम से हाटा खास को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर राप्ती नदी के पुल का अप्रोच मार्ग तेज बारिश के बाद धंस गया है। अप्रोच मार्ग के किनारे बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

इस सड़क से तकरीबन 40 गांवों की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी की प्रतिदिन आवाजाही होती है। बावजूद इसके अब तक क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है।
क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित बिशुनपुर मुस्तहकम से निकलकर हाटा खास जाने वाली सड़क के बीच राप्ती नदी पर बने पुल के दक्षिणी छोर का अप्रोच कटकर धंस गया है। सड़क का एक हिस्सा कमजोर होकर नीचे की ओर बैठ गया है, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया है। यह मार्ग पहले से ही घुमावदार है। ऐसे में थोड़ी-सी असावधानी या वाहन का संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इस सड़क से प्रतिदिन क्षेत्र के 50 गांवों की आबादी का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

बिशुनपुर मुस्तहकम से हाटा खास जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है। इसी सड़क से लोग बिशुनपुर मुस्तहकम से निकलकर हाटा खास होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं जबकि दूसरी ओर से आने वाले लोग बांसी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय के साथ अन्य कस्बों को जाते हैं। स्कूल वाहन, एंबुलेंस, किसान, व्यापारी और दैनिक यात्री भी बड़ी संख्या में इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
वहीं, स्थिति को और गंभीर इस वजह से बना दिया गया है कि सड़क के दोनों किनारों पर निर्माण सामग्री के रूप में पत्थरों के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए गए हैं। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है और वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। कई दो पहिया वाहन चालक पत्थरों पर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
क्षेत्र के शिव प्रसाद कन्नोजिया, संजय पांडेय, राजन, रामनाथ यादव, खेदन लाल, गुड्डू विश्वकर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते अप्रोच की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई आरपी सिंह ने बताया कि पुल के अप्रोच के धंसने की जानकारी नहीं थी। जल्द ही गड्ढे को भरवाकर अप्रोच मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी। पत्थरों को सड़क से किनारे करवाया जाएगा ताकि लोगों का आवागमन सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें