सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग से संचालित राज्य सहायतित निशुल्क तिलहन बीज मिनी किट पाने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। किसान 12 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक आवेदन आने पर ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से मिनी किट का वितरण किया जाएगा।
डीडी कृषि राजेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत अलसी फसल का दो किलो मात्रा का बीज मिनीकिट निशुल्क प्राप्त करने के लिए पंजीकरण हो रहा है। एक कृषक को केवल एक मिनी किट दी जाएगी। चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज की मिनी किट वितरित की जाएगी।