फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, डीजे संचालकों को दी हिदायत

Tue, 29 Sep 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अफवाह और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा
विज्ञापन

बांसी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, डीजे संचालक और ग्राम प्रहरी शामिल हुए।
कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीजे संचालकों को न्यायालय के आदेश और ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई। निर्धारित समय और ध्वनि सीमा के भीतर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन करने को कहा गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों और स्थानीय नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें