फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं, डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखी गईं

Sat, 07 Feb 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचने लगी कॉपी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा की कॉपियां पहुंचनी शुरू हो गईं हैं, जिसे सुरक्षित रखवाया जा रहा है। शनिवार को सभी उत्तर पुस्तिकाओं को जिलाधिकारी की ओर से नामित नोडल अधिकारी के रूप में उप जिलाधिकारी शशांक शेखर राय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार की देखरेख में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में बनाए गए डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखा गया।
शनिवार को बड़ी मात्रा में कॉपी भेजी गई। जिले में पहुंची उत्तर पुस्तिकाओं के विवरण पर नजर डालें तो हाईस्कूल ए की 1.89 लाख, इंटरमीडिएट ए की 83 हजार, हाईस्कूल बी की 76,225, इंटरमीडिएट बी की 41,287 काॅपियां शामिल हैं। इसके अलावा हाईस्कूल कला की 35,121 और इंटरमीडिएट कला वर्ग की 2,201 उत्तर पुस्तिकाएं भी जिले में सुरक्षित रूप से पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, उप प्रधानाचार्य राम नवल सिंह समेत जिविनि कार्यालय के अबरार अहमद, दीपेंद्र चौधरी, मंसब, उमाशंकर आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सोमवार से निर्धारित केंद्रों के लिए शुरू किया जाएगा जबकि प्रश्नपत्रों का वितरण बोर्ड के निर्देशानुसार बाद में किया जाएगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर भी वही कड़े मानक अपनाए जाएंगे, जो उत्तर पुस्तिकाओं के लिए निर्धारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें