फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एएनएम निलंबित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया नोटिस

Wed, 08 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर बुधवार को नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेलवा महादेव द्वितीय, आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित वीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम रागिनी यादव के अनुपस्थित मिलने पर उसे निलंबित कर दिया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवतियों के रजिस्टर अपूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा और सैम-मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी दी गई। आगंनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों को दुलारा तथा चाकलेट दी। वीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, अन्नप्राशन कराएं और पोषाहार का वितरण करें। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवतियों और बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा और गर्भवती जांच व टीकाकरण से छूटने नहीं चाहिए। गर्भवतियों को चिह्नित कर उनकी माॅनीटरिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें