फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ की अंकिता ने ताइक्वांडो में रोशन किया नाम

Tue, 09 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कानपुर में पांच से सात दिसंबर तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शोहरतगढ़ की अंकिता कनौजिया का चयन नेशनल फेडरेशन कप जयपुर राजस्थान के लिए हुआ है।
विज्ञापन

यह उपलब्धि हासिल करने वाली छात्रा के मंगलवार को वापस विद्यालय पहुंचने पर बालिका अंकिता को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और जिला ताइक्वांडो एकेडमी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने फूल माला व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एकेडमी सिद्धार्थनगर के सचिव बजरंगी राजपूत एवं प्रशिक्षक रामनाथ पासवान के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें