फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क टूटने से नाराज ग्रामीणों ने रोकी पोकलैंड

Mon, 19 Jan 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर राजा के नवनिर्मित सड़क पर पोकलैंड मशीन ले जाने के दौरान सड़क टूट गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पोकलैंड रोक दी। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड मशीनरी वाहन को ट्रक पर लादकर ले जाएं, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त न होने पाए।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर अहिरौली हाल्ट और चिल्हिया स्टेशन के बीच सेमरियांव समपार फाटक के सटे अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां कार्य कराए जाने के लिए बड़ी-बड़ी पोकलैंड मशीन को नहर की पटरी पर बने बसौनी-अहिरौली-सेमरियांव मार्ग से ले जा रहे थे।
पोकलैंड मशीन जैसे ही जगदीशपुर राजा गांव से सटे मार्ग पर चढ़ी सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि विगत पांच वर्ष बाद सड़क का मरम्मत कार्य 15 दिन पूर्व ही हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में जब सड़क पर क्षमता से अधिक लोड वाले वाहन चलेंगे तो सड़क कैसे सुरक्षित रहेगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण सड़क क्षतिग्रस्त होने से नाराज होकर तीन घंटे पोकलैंड को रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें