सिद्धार्थनगर। माध्यमिक, बेसिक और मदरसे में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों में अपार आईडी में खराब प्रदर्शन पर 47 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों, साथ ही कक्षा एक से आठ तक मान्यता प्राप्त बच्चों की अपार आईडी बनाने के मामले में बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित 79 परिषदीय विद्यालय हैं।
इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त 47 निजी विद्यालयों में अपार आईडी बनाने का सर्वाधिक प्रकरण लंबित हैं। बीएसए शैलेश कुमार ने चेतावनी दी है कि कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।