फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाराज गन्ना किसानों ने केंद्र बंद कराकर किया प्रदर्शन

Mon, 17 Nov 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। क्षेत्र के बभनान चीनी मिल के बनकटी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली से नाराज गन्ना किसानों ने क्रय केंद्र को सोमवार को बंद कराकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी की कम तौल न रोकी गई तो वह गन्ना नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन करने वाले किसानों में सालिक राम चौधरी, राजेश चौधरी, इंद्रजीत यादव, संतराम भगत, सुरजीत चौधरी, उदयभान, अवधेश, विक्रम सहाय आदि लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रति ट्राॅली करीब 30 किलो गन्ना कम तौला जा रहा है। सरकार द्वारा लेबर चार्ज मुफ्त होने के बाद भी मिल मालिकों द्वारा गन्ने की लदाई और उतराई के 50 रुपये प्रति ट्राॅली वसूल किए जा रहे हैं। घटतौली की जानकारी होने पर गन्ना क्रय केंद्र पर नाराज किसानों ने मिल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए गन्ना तौल कराने से इन्कार कर दिया।
हिसामुद्दीनपुर के अवधेश कुमार ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण में शासन प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण करें ताकि गन्ना तौल आसानी से हो और उपज का भुगतान शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन

हिसामुद्दीनपुर के रामफूल का कहना था कि हम किसानों की हमेशा अनदेखी और उपेक्षा की जाती है। इस बार अन्याय बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय केंद्र पर की जा रही घटतौली और मनमानी नहीं रुकी तो विवश होकर क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सीडीओ गन्ना मुकेश यादव ने बताया कि क्रय केंद्र पर ना ही घटतौली हो रही है न ही लेबर चार्ज लिया जा रहा है। किसानों से बात करके किसानों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। किसान अपना गन्ना लाकर तौल कराएं। भुगतान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें