फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम योगी को धमकी पर जताया रोष

Sun, 28 Sep 2025 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। महाराष्ट्र के बीड में एक सभा के दौरान मंच से तकरीर कर रहे तासिम अहमद ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर धमकी दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस पर भाजपा सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों में गहरा रोष जताया है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सभी डुमरियागंज थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपकर आरोपी तासिम अहमद सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, लालजी शुक्ल, अभिषेक त्रिपाठी, पप्पू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें