- दिवाली पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिए उपहार
विज्ञापन
- विधायक ने पांच महिलाओं की गोदभराई और छह बच्चों का कराया अन्नप्राशन
शोहरतगढ़। शिवपति पीजी कॉलेज परिसर में रविवार को विधायक विनय वर्मा ने दिवाली के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से बच्चों का भविष्य संवारने में मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित शोहरतगढ़ बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने पांच महिलाओं की गोदभराई और छह बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
विज्ञापन
इस दौरान शोहरतगढ़, जोगिया, बर्डपुर और नौगढ़ ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम में डीपीओ साहब यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. अरविंद सिंह, डॉ. एमएन सिंह, रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।