- भारतभारी के सागर स्थल पर आयोजित हुआ दीपोत्सव, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
भारतभारी। दिवाली के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत भारतभारी स्थित ऐतिहासिक सागर स्थल के प्राचीन शिव मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 2100 से अधिक दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने आरती के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम के भाई भरत के नाम से भारतभारी की पहचान है। यह भरत की नगरी है, जो दिवाली पर दीपों से जगमगा उठी है।