फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंडन समारोह के भोज में मारपीट, 20 लोगों पर प्राथमिकी

Tue, 24 Nov 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के महरिया गांव में मुंडन कार्यक्रम के दौरान रास्ते से गुजरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड, पाइप और ईंट से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 नवंबर की रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

महरिया निवासी रविंदर गुप्ता और सविंदर गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, घर में मुंडन कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान पड़ोसी विजय गुप्ता बार-बार उस रास्ते से गुजर रहे थे, जहां लोग बैठकर भोजन कर रहे थे। मना करने पर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि इसके बाद विजय ने घर से अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, पाइप और ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, परमीला, शीला, राहुल, साहुल, विनय, राजकुमार, पवन, रामदेव, अमित, सुमित, रोशनी, दिलीप, सोनमती, बसंती, परमल, संतोष और मीरा समेत 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें