फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ उसके बारे में करें जागरूक

Fri, 09 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित हुई क्लस्टर बैठक
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को एएनएम, संगिनी व आशाओं का क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। अधीक्षक ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि आशा बहुएं नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम के तहत गृह भ्रमण करें तथा बच्चों व गर्भवतियों को सेवा देने के लिए लाभार्थी की सूची तैयार करें।
विज्ञापन

अधीक्षक ने संगिनी व एएनएम को निर्देशित किया कि आशा बहू के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें, कमी पाए जाने पर मौके पर ही कार्य में सुधार करवाएं। उन्होंने कहा कि बिना भौतिक सत्यापन के कार्य में सुधार व गुणवत्ता नहीं लाई जा सकती है। अधीक्षक ने निर्देशित किया कि आशा बहुएं लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें तथा आयुष्मान कार्यक्रम के विषय में ग्रामीणों को जागरूक करें, जिससे ग्रामीणों को निशुल्क इलाज का लाभ मिल सके। बीसीपीएम मेराज अहमद तथा एचईओ राजीव त्रिपाठी ने बताया कि परिवार नियोजन का प्रचार-प्रसार करें व लाभ दिलवाएं। इस मौके पर दीपक मधुकर, कुशलावती, विमलावती, अनीता, दुर्गेश नंदिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें