फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंश निर्धारण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की उठाई मांग

Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में अंश निर्धारण में होने वाली गड़बड़ी को सही कराए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांगों के समर्थन में डीएम को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को अनदेखा करता है, जिसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों की मांगों को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। कहा कि तहसीलों में अंश निर्धारण में बड़े पैमाने पर गलती हो रही है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए। बाढ़ से किसानों की बहुत क्षति हुई है, उसका सर्वे करवाकर जल्द मुआवजा दिलाई जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मो. सदीक, अरविंद शुक्ल, प्रदीप कुमार, डॉ. रहमत अली, राम मिलन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें