फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रास्ता बंद करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

Wed, 12 Aug 2026 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-इटवा थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव का मामला
विज्ञापन

शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव निवासी हरिराम ने थाने में मंगलवार को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर आरसीसी सड़क के पास रास्ता बंद करने, जमीन पर कब्जा करने, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
हरिराम के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने आरसीसी और खड़ंजे वाले रास्ते को बंद कर दिया था। इससे करीब दो दिनों तक आवागमन बाधित रहा। इसके बाद उन्होंने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस और राजस्व टीम की कार्रवाई से रास्ता खुलवाया गया। आरोप है कि रास्ता खुलने के बाद कुछ लोग उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्र ने बताया कि पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके पर गई थी। रास्ते से संबंधित मामले का निस्तारण करा दिया गया है और मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें