फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किराया 36 गुना बढ़ाने का आरोप, साैंपा ज्ञापन

Wed, 16 Sep 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के तहत आने वाली रेलवे की दुकानों के संचालन करने वाले दुकानदारों ने बुधवार को नगर में बैठक की। इसमें रेलवे की ओर से दुकानों का किराया वृद्धि किए जाने पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

इसके निस्तारण के संबंध में सांसद जगदंबिका पाल की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। रोजगार का हवाला देते हुए समस्या के समाधान की मांग की।
मोहम्मद वसीम, अभिषेक अग्रहरि, अंकित गौंड, वीरेंद्र कुमार मौर्य आदि लोगों ने कहा कि उनकी रेलवे की ओर से आवंटित भूमि पर दुकान संचालित होता था। 10 बाई 10 फुट की दुकान का अभी तक 200 रुपये प्रतिमाह किराया लिया जाता था। वर्ष 2025 से वह भी किराया नहीं लिया गया।
विज्ञापन

अचानक दुकानदारों को रेलवे की ओर से नोटिस जारी किया गया। बकाया किराया जीएसटी के साथ मांगा गया है। इसके साथ ही नए किराए की दर 87 हजार रुपये वार्षिक तय कर दी गई है। दुकानदारों ने मांग की कि मामले को संज्ञान में लेते हुए समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जुबेर अहमद, मो. समी, बलिकरन, दीपक, इश्तियाक, इरशाद आदि दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें