फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें

Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। विकास क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक हुई। इसमें एक होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन

पार्टी की मासिक बैठक पहले सप्ताह में होनी है और महीने के आखरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम होता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा के तहत क्षेत्र के प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। झंडे को घर पर लगाने के बाद शाम को सम्मान सहित उतार लें। पूरे देश के सभी राज्यों एक साथ मिलाकर भारत बनाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है इसलिए मोदी सरकार ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सभी देशवासियों से लोहा का दान किया था उसी लोहे से बनाया। सभी सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
क्षेत्रीय पिछड़ा मंत्री दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को मजबूत बनाना है। सभासद नितेश पांडेय ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने घर से लेकर गांव, क्षेत्र, नगर में तिरंगा झंडा को लगवाने में सहयोग करें। इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फूलचंद्र जायसवाल, मंगलेश शुक्ला, राजकुमार चौधरी, राजेंद्र विश्वकर्मा, आशीष गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें