- नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कपिया मिश्र गांव में आयोजित हुई चौपाल
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कपिया मिश्र गांव में जन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने सरकार की ओर संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में जानकारी दी। कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ मिले, इसी उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा डीसी मनरेगा, सीएचओ सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की। बीडीओ नौगढ़ काजल ने विकसित भारत जीरामजी, व्यक्तिगत शौचालय अनुदान आवेदन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास एवं वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन करने वाले लाभार्थियों ने शिकायत की, जिसके समाधान का निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में बाल विकास और पुष्टाहार विभाग की ओर से दो गर्भवतियों की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय कुमार पांडेय, सीएससी अधीक्षक नौगढ़ डॉ. अनूप कुमार जायसवाल, सचिव अभिनव ओझा, स्वप्निल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।