पथरा। कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में मंगलवार रात्रि 12 बजे अचानक बैंक का अलर्ट अलार्म बजने से बैंक पर रात्रि ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी घबरा गए। इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष अमित कुमार को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ बैंक पर पहुंचे और संघन जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पाकर रात्रि में ही बांसी से खुद कार ड्राइव करके शाखा प्रबंधक बैंक पहुंचीं, जहां पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बैंक का ताला खोलकर जांच की गई।