फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मैं जा रहा हूं तेरा शहर छोड़कर नाना...

Mon, 19 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में सफरे इमाम हुसैन की याद में निकाले गए अलम, अमारी के मातमी
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बे में रविवार को हजरत इमाम हुसैन और उनके परिजनों व साथियों के मदीना से कर्बला के लिए किए गए सफर की याद में अलम, जुलजनाह और अमारी का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर मातम किया। इस दौरान पूरा कस्बा शोक और गम में डूबा रहा। जुलूस में कामयाब हैदर बबलू ने मैं जा रहा हूं तेरा शहर छोड़कर नाना, कसक रहेगी मगर इसकी उम्र भर नाना... पढ़कर लोगों को गमगीन कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सफरे इमाम हुसैन की याद में हल्लौर स्थित इमामबारगाह कनीज रबाब में रविवार की दोपहर 2:30 बजे मर्सिया मजलिस आयोजित की गई।
मजलिस जाकिर जमाल हैदर करबलाई ने हजरत इमाम हुसैन और उनके परिजनों व साथियों के अरबी महीने की 28 रजब सन 60 हिजरी को मदीना से कर्बला के लिए हक, इंसाफ और इस्लाम धर्म की हिफाजत के लिए किए गए सफर के मंजर को बयान किया। इसे सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद हाय हुसैन, हाय कर्बला वालों की सदा बुलंद कर रो पड़े।
विज्ञापन

मजलिस के बाद मातमी जुलूस निकाला गया। जो जनाबे सकीना के रौजे, इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी, दरगाह हजरत अब्बास, जन्नतुलबकी होते हुए कर्बला पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें