शोहरतगढ सर्किल के थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों के साथ बैठक करते सीओ मयंक द्वि
तुलसियापुर। सीओ मयंक द्विवेदी ने शोहरतगढ़ सर्किल के थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों के साथ रविवार को बैठक की। इस दौरान सभी कर्मियों को एनसीपीआर पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी कर्मियों को नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया। बैठक के दौरान एनसीआर पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए, शिकायतों की प्राथमिक जांच तत्काल प्रारंभ कर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया जाए। इस दौरान शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह, ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव, कठेला समय माता एसओ अभय सिंह, चिल्हिया एसओ राजेश गुप्ता सहित सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी मौजूद रहे।