फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अगस्त को मनाया जाए अखंड भारत दिवस: चंपत

Sun, 17 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के स्टेशन मार्ग पर विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना दिवस शहर में स्थित होटल में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री और विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि 15 अगस्त को देश आजाद हो गया। राष्ट्रपति भवन पर तिरंगा झंडा लहराया गया और घोषणा हो गई कि हिंदुस्तान स्वाधीन हो गया। उससे पहले हिंदुस्तान की सीमा पूर्व और पश्चिम में बहुत दूर दूर तक थी, 14 अगस्त की रात को 12 बजे पंजाब और बंगाल का भाग काट कर पाकिस्तान बना दिया गया, इसलिए यह याद करने का दिन है। 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाया जाए, जिससे ये पीढि़यां याद रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त मनाओ, लेकिन 14 अगस्त को भी याद रखो कि इस दिन तक हमारे देश का भूगोल क्या था। उन्होंने कहा कि 61 वर्ष पूर्व 1964 में विचार हुआ कि हमें स्वतंत्र संगठन बनाना चाहिए जो चुनाव न लड़े। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद का गठन हुआ। हमारा सामर्थ्य क्या है, इसका चिंतन करके काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें