पंचमोहनी-देवभरिया-बहादुरपुर मार्ग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम डाॅ. राजा गणपति आर।
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने रविवार को जिले की तीन नवनिर्मित सड़काें को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता जांची। इसमें कोहडौरा से सोहना-निवासी-चिताही, बीटीआईबी (एमडीआर 30) पर भिटिया के पंचमोहनी-देवभरिया-बहादुरपुर व रमवापुर कली से बेलवा-धोबहा मार्ग के सीसी रोड मार्ग मार्ग शामिल रहा। इस दौरान डीएम ने एस्टीमेट और एमबी का मिलान किया गया। डीएम ने सभी सड़क को खुदवाकर देखा। सड़कों की गुणवत्ता ठीक पाई गई।